होम न्यूयॉर्क में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 पीड़ित, नेपाल में पांच हजार सैनिक कोरोना की चपेट में

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:41 PM

न्यूयॉर्क में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 पीड़ित, नेपाल में पांच हजार सैनिक कोरोना की चपेट में

न्यूयॉर्क में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 पीड़ित, नेपाल में पांच हजार सैनिक कोरोना की चपेट में

न्यूयॉर्क में फिर बढ़ने लगे कोविड-19 पीड़ित, नेपाल में पांच हजार सैनिक कोरोना की चपेट में

अमेरिका में कोरोना महामारी का केंद्र रहे न्यूयॉर्क प्रांत में नए मामलों में फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। गत जून के बाद पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड एक हजार से अधिक नए कोरोना पीड़ित पाए गए। इस प्रांत में अब तक चार लाख 80 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। इनमें से 33 हजार से ज्यादा की जान गई है। जबकि पूरे अमेरिका में कुल 72 लाख 80 हजार से अधिक मामले मिले हैं। करीब दो लाख नौ हजार की मौत हुई है।

न्यूयॉर्क में जून के बाद एक दिन में पाए गए रिकॉर्ड मामले

न्यूयॉर्क में कारोबारों के खुलने और स्कूलों व कॉलेजों में छात्रों की वापसी के चलते नए मामलों में तेजी बताई जा रही है। गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने शनिवार को बताया कि प्रांत में बीते 24 घंटे के दौरान किए गए 99 हजार 953 कोरोना टेस्ट में से 1,005 पॉजिटिव पाए गए। न्यूयॉर्क में जुलाई के आखिर से लेकर सितंबर की शुरुआत तक रोजाना औसतन 660 संक्रमित पाए गए। जबकि पिछले हफ्ते हर रोज औसतन 817 पॉजिटिव मामले मिले।

अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमित कैलिफोर्निया में हैं

अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमित कैलिफोर्निया में हैं। इस प्रांत में आठ लाख से अधिक संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 15 हजार से ज्यादा की जान गई है। इसके बाद टेक्सास में सात लाख 65 हजार और फ्लोरिडा में करीब सात लाख मामले पाए गए हैं। हालांकि न्यूयॉर्क के बाद महामारी का केंद्र बने इन तीनों प्रांतों में अब नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। इधर, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में पांच छात्र कोरोना से पीडि़त पाए गए। इसके चलते लांग बीच कैंपस के सभी छात्रों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

दुनिया में कोरोना महामारी से नौ लाख 90 हजार की मौत

दुनिया में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या नौ लाख 90 हजार से अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, शनिवार को मृतकों का वैश्विक आंकड़ा नौ लाख 90 हजार 738 हो गया। जबकि संक्रमित लोगों की वैश्विक संख्या तीन करोड़ 26 लाख से ज्यादा हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)