होम PM मोदी कल करेंगे डेनमार्क की प्रधानमंत्री से वार्ता, यह होंगे अहम मुद्दे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:50 PM

PM मोदी कल करेंगे डेनमार्क की प्रधानमंत्री से वार्ता, यह होंगे अहम मुद्दे

PM मोदी कल करेंगे डेनमार्क की प्रधानमंत्री से वार्ता, यह होंगे अहम मुद्दे

PM मोदी कल करेंगे डेनमार्क की प्रधानमंत्री से वार्ता, यह होंगे अहम मुद्दे

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे. इस बातचीत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय भागीदारी को मजबूत करने के लिए एक व्यापक राजनीतिक दिशा मिलेगी. विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बारे में बताया.

 

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''इस अवसर पर बौद्धिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में एक एमओयू (सहमति पत्र) पर दस्तखत किए जाएंगे . इस दौरान, डेनमार्क अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) से भी जुड़ेगा.'' उत्तरी यूरोप में डेनमार्क एक प्रमुख देश है, जिसके साथ पिछले कुछ वर्षों में भारत के द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''डिजिटल तरीके से होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के परिप्रेक्ष्य में द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक प्रारूप की भी समीक्षा करेंगे. इससे दोनों देशों के आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भागीदारी को प्रगाढ करने के लिए व्यापक राजनीतिक दिशा मिलेगी.''

 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत और डेनमार्क के बीच वस्तु और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार 2016 और 2019 के बीच 30.49 प्रतिशत बढ़ा और यह 2.82 अरब डॉलर से 3.68 अरब डॉलर हो गया.

 

डेनमार्क की करीब 200 कंपनियों ने भारत में जहाजरानी, नवीन ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है.

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डेनमार्क में सूचना-प्रौद्योगिकी, नवीन ऊर्जा और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में करीब 25 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)