होम वित्त मंत्री अनुराग ने ट्विटर के माध्यम से सुनी समस्याएं, सोशल मीडिया पर यूजरों से मिल रही सराहना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:45 PM

वित्त मंत्री अनुराग ने ट्विटर के माध्यम से सुनी समस्याएं, सोशल मीडिया पर यूजरों से मिल रही सराहना

वित्त मंत्री अनुराग ने ट्विटर के माध्यम से सुनी समस्याएं, सोशल मीडिया पर यूजरों से मिल रही सराहना

वित्त मंत्री अनुराग ने ट्विटर के माध्यम से सुनी समस्याएं, सोशल मीडिया पर यूजरों से मिल रही सराहना

 वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने मंत्रालय से संबंधित शिकायतों को ट्विटर के माध्यम से दूर करने की मुहिम शुरू की है, जिसे सोशल मीडिया के यूजरों से सराहना मिल रही है। जनता की शिकायतों के निवारण के लिये ट्विटर को माध्यम बनाये हुए ठाकुर को अभी एक महीने से थोड़ा ही अधिक समय हुआ है। इस छोटी अवधि में मंत्री ने वित्त मंत्रालय के तीन महत्वपूर्ण विभागों 'बैंकों सहित वित्तीय सेवाएं, सीमा शुल्क समेत अप्रत्यक्ष कर विभाग और आयकर विभाग' से संबंधित शिकायतों को दूर करने में मदद की है।

ऐसे समय में जब मोदी सरकार अपनी मुहिम 'डिजिटल इंडिया' को आगे बढ़ा रही है और एक-दूसरे के बीच सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाये रखना नयी सामान्य स्थिति बन गया है, मंत्री के द्वारा यह पहल शुरू किये जाने के बाद उन्हें 'मुख्य समस्या निवारण कर्ता' संबोधित किया जा रहा है। ठाकुर के ट्विटर टाइमलाइन पर नजर मारने से पता चलता है कि उन्होंने आयकर रिटर्न, रिफंड, पैन लिंकिंग, साइबर धोखाधड़ी, सीमा शुल्क निसतारण, वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी और छोटे शहरों से शिकायतें समेत अन्य मुद्दों को उठाया है।

सुषमा स्वराज की ऐसी ही सक्रियता को याद किया- ट्विटर यूजर
एक ट्विटर यूजर पायल जैन ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज की ऐसी ही सक्रियता को याद किया, जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि ठाकुर सोनू सूद का राजनीतिक संस्करण हैं। सोशल मीडिया यूजर महामारी के इस समय में मंत्री के सीधे हस्तक्षेप से प्रसन्न हैं। एक यूजर शुभरंगी गोयल ने अपने मृतक भाई अर्पित गोयल के शव को सीमा शुल्क से मंजूरी को लेकर एक एसओएस ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह शुल्क नहीं भर सकती हैं। जब यह बात मंत्री के संज्ञान में आयी, तो उन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों को अमल में लाने, कागजी काम को हल करने और कुछ घंटों के भीतर शव को सौंपने के लिए कहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)