होम पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पार्थिव देह
पंचतत्व में विलीन हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पार्थिव देह
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पर औपचारिकता पूरी करने के बाद फॉर्म हाउस पहुंची। इस दौरान उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह व पुत्रवधु चित्रा सिंह भी साथ थे। मानवेन्द्र ने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की अंतिम यात्रा जोधपुर स्थित उनके फार्म हाउस से निकली। इस दौरान पुत्रों ने पिता की देह को कांधा दिया। सेना के जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। पुत्र मानवेन्द्र सिंह ने पिता का अंतिम संस्कार करते हुए चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल की पार्थिव देह फार्म हाउस पहुंचने पर मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक महेंद्र विश्नोई, पब्बाराम विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता सहित अन्य नेता भी फार्म हाउस पहुंचे। यहां सभी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसोल को पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।