होम प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई अप्रैल-अगस्त में करीब 25 प्रतिशत गिरी: आईपीए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:54 PM

प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई अप्रैल-अगस्त में करीब 25 प्रतिशत गिरी: आईपीए

प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई अप्रैल-अगस्त में करीब 25 प्रतिशत गिरी: आईपीए

प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई अप्रैल-अगस्त में करीब 25 प्रतिशत गिरी: आईपीए

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना व उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान करीब 25 प्रतिशत घट गयी। बंदरगाहों के संगठन आईपीए के आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है।

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन प्रमुख 12 बंदरगाहों की कंटेनर ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत कम होकर 32.5 लाख टीईयू पर आ गयी। वजन के हिसाब से माल ढुलाई इस दौरान 22.45 प्रतिशत गिरकर 492.6 लाख टन पर आ गयी।

इन बंदरगाहों ने साल भर पहले की समान अवधि में 43.4 लाख टीईयू कंटेनरों व 635.3 लाख टन रही थी।अप्रैल-अगस्त के दौरान चेन्नई, कोचिन और कामराजार बंदरगाहों की ढुलाई में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट आयी। वहीं, जेएनपीटी और कोलकाता बंदरगाहों की ढुलाई 20 प्रतिशत से अधिक घटी। देश में केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (पूर्ववर्ती कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मोर्मुगाव, न्यू मंगलूर, कामराजार (पूर्व में एन्नोर) कोचीन, चेन्नई, वी ओ चिदंबरनार, विशाखापत्त्नम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित) शामिल हैं। ये 12 प्रमुख बंदरगाह देश के कुल कार्गो का करीब 61 प्रतिशत ढोते हैं। पिछले वित्त वर्ष में इन बंदरगाहों ने 70.5 करोड़ टन माल की ढुलाई की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)