होम मोदी सरकार के कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर, विपक्ष की अपील हुई बेअसर

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 27, 2020 08:36 PM

मोदी सरकार के कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर, विपक्ष की अपील हुई बेअसर

मोदी सरकार के कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर, विपक्ष की अपील हुई बेअसर

मोदी सरकार के कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर, विपक्ष की अपील हुई बेअसर

मोदी सरकार द्वारा लाए नए तीनों कृषि बिल पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगा दी है। अब ये तीनों बिल कानून में तब्दिल हो गए हैं। हालांकि इस कानून को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जमकर विरोध हो रहा है। किसान सड़कों पर उतकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी ने भी इस कानून के विरोध प्रदर्शन के लिए बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणनीति तैयार की थी। लेकिन तीनों कानूनों पर मुहर लगने के बाद देखना होगा कांग्रेस आगे क्या फैसला लेती है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कानून को मोदी सरकार की गलती बातते हुए कई बार पीएम मोदी पर हमला कर चुके हैं।गौरतलब है कि इन विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अपना नाता तोड़ लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)