होम तेलंगाना से कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं 28 सितंबर से
तेलंगाना से कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं 28 सितंबर से
अंतर्राज्यीय बस सेवाएं इस महीने की 28 तारीख से शुरू होगी। तेलंगाना से कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं फिर से शुरू की जाएगी। दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक के बाद तेलंगाना बस सेवाओं पर फैसला लिया गया है।
तेलंगाना से सबसे पहले ये सेवाएं मुंबई, पुणे, गुलबर्गा, नांदेड़ और बीदर मार्गों पर शुरू की जाएगी। कर्नाटक में बैंगलोर के अलावा सभी आरटीसी बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ग्रेटर हैदराबाद में सीमित संख्या में बसों को चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद लागू किये लॉकडाउन के कारण बसों को रोक दिया था। हाल ही सिटी बसों को अनुमति दिये जान के चलते कोविड-19 नियमों का पालन में शुक्रवार से 25 प्रतिशत बसों को संचालन किया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।