होम कांकेर: पत्रकार कमल शुक्ला पर कांग्रेसी नेताओं का हमला, जख्मी
कांकेर: पत्रकार कमल शुक्ला पर कांग्रेसी नेताओं का हमला, जख्मी
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर में एक पत्रकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मारपीट का विरोध करने पहुँचे पत्रकारों की एक टीम पर थाने के भीतर हमले में पत्रकार कमल शुक्ला का सिर फट गया| हमला करने वाले कांग्रेसी नेता बताये जा रहे हैं| इस घटना का सोशल मिडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही पत्रकार बिरादरी इस घटना की निंदा कर रही है | सोशल मिडिया सत्ता पर निशाना साध रही है | हमले को लेकर बस्तर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है|
इधर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले को लेकर कहा कि पत्रकारों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है| जल्द कार्यवाही होगी|
बता दें कि पत्रकार कमल शुक्ला पर हमला उस वक्त हुआ जब वे कांकेर शहर के पुलिस थाने के पास कुछ दूसरे पत्रकारों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इससे पहले शनिवार सुबह कांकेर के एक स्थानीय पत्रकार के साथ कुछ पार्षदों ने मारपीट की थी। पार्षदों ने पत्रकार को उसके घर से उठाया और पीटते हुए थाने तक ले आये। पार्षदों की इस गुण्डागर्दी के खिलाफ प्रेस क्लब कांकेर के करीब 50 से अधिक पत्रकार अपना विरोध दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे।
इधर कोतवाली परिसर में बदमाशों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि गफ़्फ़ार मेमन और कांग्रेस नेता गणेश तिवारी ने कोतवाली के पास ही अपने साथी पत्रकारों से चर्चा कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला से गालीगलौच और मारपीट शुरू कर दी।
गौरतलब है कि पत्रकार कमल शुक्ला लंबे समय से छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्षरत रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।