होम UP सरकार पत्रकारों का कराएगी 5 लाख का बीमा व कोरोना से मौत पर 10 लाख की मदद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 26, 2020 08:54 PM

UP सरकार पत्रकारों का कराएगी 5 लाख का बीमा व कोरोना से मौत पर 10 लाख की मदद

UP सरकार पत्रकारों का कराएगी 5 लाख का बीमा व कोरोना से मौत पर 10 लाख की मदद

UP सरकार पत्रकारों का कराएगी 5 लाख का बीमा व कोरोना से मौत पर 10 लाख की मदद

 देशभर में घातक वायरस कोरोना को सभी को अपना शिकार बना रहा है और इस महामारी के कारण कई कोरोना संक्रमित पत्रकारों की मौत हुई है। हालांकि, पहले केंद्र सरकार द्वारा सभी मीडियाकर्मियों को कोरोना योद्धा कहकर सम्मानित किया था और अब यूपी की योगी सरकार पत्रकारों पर मेहरबान हुई है।

पत्रकारों के लिए CM योगी की बड़ी घोषणा :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पत्रकारों के लिए शुक्रवार को ये बड़ी घोषणा की है कि, यूपी सरकार कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसके अलावा योगी सरकार ने राज्य में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा देने का भी फैसला किया है। इसके तहत अब पत्रकारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा।

हर साल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हर साल पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा।योगी आदित्यनाथ, UP के मुख्यमंत्री सरकार योजनाओं को बनाती है तो प्रशासन विभिन्न माध्यमों के जरिए महत्वपूर्ण सूचनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाता है। पत्रकारिता का लोकतंत्र में विशेष स्थान है, इसलिए जनता, शासन और प्रशासन के बीच एक महत्तवपूर्ण सेतु के रूप में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।

उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति :

बता दें, देश में लगभग हर राज्‍य में कोरोना ने पैर पसार रखें है और कोरोना जैसी महामारी से उत्तर प्रदेश भी जूझ रहा है। वहीं, सरकार की ओर से जारी डेली बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4591 नए मामले सामने आए, जबकि इस घातक वायरस से 67 और लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो, ये 61 हजार 300 हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)