होम मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हज पर न जा पाने वालों के 2100 करोड़ रुपये किए गए वापस

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 26, 2020 08:50 PM

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हज पर न जा पाने वालों के 2100 करोड़ रुपये किए गए वापस

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हज पर न जा पाने वालों के 2100 करोड़ रुपये किए गए वापस

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हज पर न जा पाने वालों के 2100 करोड़ रुपये किए गए वापस

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुम्बई स्थित हज हाउस में हज कमेटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ हज 2021 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। इस मौके पर हज कमेटी के सीईओ एम ए खान एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत सरकार की शत प्रतिशत डिजिटल हज व्यवस्था का नतीजा है कि कोरोना के चलते हज 2020 पर ना जा पाने वाले 1 लाख 23 हजार लोगों के 2100 करोड़ रुपये बिना किसी कटौती के वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने 2018-19 के हज यात्रियों का लगभग 100 करोड़ रुपया वापस किया है। इस पैसे को हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को उनके बैंक खातों में सीधे तौर से वापस कर रही है। इसके अलावा पिछले 3 साल के दौरान हज यात्रियों का लगभग 514 करोड़ सरप्लस पैसा भी हज यात्रियों को उनके बैंक खातों में वापस किया गया है।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया और अन्य भारतीय एजेंसियों द्वारा हज 2021 के लिए आवेदन फार्म वितरण और उसे भर कर प्राप्त करने, अन्य तैयारियां अक्टूबर और नवम्बर महीने से से शुरू कर दी जाएंगी। सऊदी सरकार द्वारा हज 2021 के सम्बन्ध में आवश्यक गाइडलाइन्स जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। भारतीय एजेंसियां सऊदी सरकार से संपर्क-समन्वय कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय हज यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया हमेशा से सऊदी अरब में अनेक एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है। इस बार भी कमेटी अच्छा काम करेगी। उम्मीद है कि आने वाला हज कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी बदलाव के साथ होगा। इसलिए हमें सऊदी अरब सरकार की तरफ हज के लिए जारी की जाने वाली गाइडलाइन का इंतजार है। जब गाइडलाइन जारी हो जाएगी उसी के अनुसार भारत से हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजने की तैयारी की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)