होम कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार को 80000 करोड़ रुपये की जरूरत
कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार को 80000 करोड़ रुपये की जरूरत
भारत समेत दुनियाभर के कई देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. कई देश Covid-19 वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो कई देश वैक्सीन का ह्यमन ट्रयल कर रहे हैं. इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने शनिवार को एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की खरीद और वितरण को लेकर 80000 करोड़ रुपये खर्च होने के संकेत दिए हैं.
पुणे स्थित वैक्सीन बनाने वाली SII के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट में लिखा, 'क्विक क्वेश्चन: क्या भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे? क्योंकि वैक्सीन खरीदने और हर भारतीयों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को इतनी रकम की जरूरत पड़ेगी. हमारे पास सामने अब यह अगली चुनौती है जिससे हमें निपटना है.'
अदार पूनावाला आगे लिखा, 'मैंने इस सवाल को इसलिए उठाया है कि हमें एक प्लान और भारत व दुनिया में वैक्सीन निर्माताओं का मार्गदर्शन करने की जरूरत है.'
इससे पहले अदार पूनावाला ने कहा था कि मीजल्स या रोटावायरस (Rotavirus) की तरह कोरोनावायरस में भी दो डोज की जरूरत होगी और पूरी दुनिया के लिए करीब 15 अरब डोज का इंतजाम करना होगा.
बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 5 अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनियों के साथ करार किया हुआ है, इन कंपनियों में एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) और नोवावैक्स (Novavax) भी शामिल हैं. सीरम इंस्टीट्यूट एक कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) विकसित करने में लगा है, जिसकी 1 अरब डोज तैयार की जानी हैं. बताया गया है कि इसमें से 50% भारत के लिए होंगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।