होम कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड अकेले यूपी में हुई 84 मौतें
कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड अकेले यूपी में हुई 84 मौतें
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,519 नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं 84 और कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक,राज्य में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5450 हो गई है। 24 घंटों में सबसे ज्यादा नौ मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। वहीं सबसे ज्यादा 580 नए मरीज भी लखनऊ में मिले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 4,519 नए कोरोना मरीजों में से सबसे ज्यादा 580 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 291, गौतमबुद्ध नगर में 242, गाजियाबाद में 239, वाराणसी में 228, कानपुर नगर में 219 और मेरठ में 207 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
UPUKLive से हुई बातचीत मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,64,742 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 93,10,258 नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रदेश में अब तक मिले कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 3,78,533 है। इनमें से 3,13,686 पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं।
लखनऊ में नौ, कानपुर नगर और बाराबंकी में आठ-आठ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में चार-चार, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, जौनपुर और पीलीभीत में तीन-तीन, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, प्रतापगढ़, सीतापुर, रायबरेली, कन्नौज और शामली में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, बलिया, आगरा, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, हरदोई, मथुरा, इटावा, सुल्तानपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, औरैया, कानपुर देहात, बलरामपुर और चित्रकूट में कोविड-19 से संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।