होम अहमदाबाद से मुंबई 130 किमी प्रति घंटे रफ्तार से दौडेंगी Trains
अहमदाबाद से मुंबई 130 किमी प्रति घंटे रफ्तार से दौडेंगी Trains
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद से मुंबई के बीच ट्रेनें 13० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच अभी 11० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हैं। इन ट्रेनों को जल्द ही 13० किमी प्रति घंटे पर चलाया जाएगा जिससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी के वैश्विक संकट से जूझ रहा है वहीं इस दौरान मंडल ने 5०27 रेक से 9.43 एमएमटी माल का परिवहन कर 1292 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। नये राजस्व की संभावनाओं को तलाशने के लिए मंडल स्तर पर कारोबार विकास इकाई का गठन किया गया है।
उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि मंडल द्बारा 5००० करोड़ रुपये के राजस्व के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेट इंक्वायरी के लिए 139 कस्टमर केयर पर समाधान की सुविधा उपलब्ध हैं। मालभाड़ा यातायात को सरल एवं सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रेलवे रिसिप्ट की सुविधा, रेल सुगम एप, ई-पेमेंट सुविधा के साथ-साथ रेक के लिए ऑनलाइन डिमाण्ड सुविधा भी प्रदान कर दी गई है।
श्री झा ने बताया कि दिव्यांगों को मंडल कार्यालय पर बार-बार आने की असुविधा से बचाने के लिए 'रेल दिव्यांग सारथी' एप्लीकेशन प्रारंभ किया गया जिसमें उन्हें केवल एक बार ही आना होगा। अहमदाबाद मंडल पश्चिम रेलवे का पहला ऐसा मंडल है जहां पर यह सुविधा उपलब्ध है।
रेल ट्रांसपोर्ट के लिए मालवहन को आसान एवं आकर्षक बनाया गया है और 14 गुड्स शेड को अत्याधुनिक सुविधा संपन्न एवं उन्नत बनाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। इस समयावधि में डेमरेज एवं वारफेज माफ कर दिए गए। मिनी रेक व टू पॉइंट रेक के लिए वर्तमान प्रावधानों को और भी सरल व सुविधाजनक बनाया गया तथा सभी गुड्स शेड, प्राइवेट फ्रेट टर्मिनलों और प्राइवेट साइडिग को पार्सल ट्राफिक के लिए खोल दिया गया।()
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।