होम हत्या, बलात्कार और कोरोना से दहला उत्तर प्रदेश : अजय कुमार लल्लू

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 26, 2020 10:37 PM

हत्या, बलात्कार और कोरोना से दहला उत्तर प्रदेश : अजय कुमार लल्लू

हत्या, बलात्कार और कोरोना से दहला उत्तर प्रदेश : अजय कुमार लल्लू

हत्या, बलात्कार और कोरोना से दहला उत्तर प्रदेश : अजय कुमार लल्लू

उ.प्र. कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ती महिला हिंसा पर चिन्ता व्यक्त की है। लखीमपुर खीरी में ऑनलाइन फार्म भरने गयी छात्रा के साथ बलात्कार और जघन्य हत्या की घटना ने प्रदेश की योगी सरकार के रामराज्य की कलई खोल कर रख दी है। प्रदेश की नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे गैंगरेप, हत्या और महिलाओं के साथ हो रही दरिन्दगी के खिलाफ योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उ0प्र0 बलात्कारियों और अपराधियों का हब बन चुका है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे रोजाना हिंसा, बलात्कार, गैंग रेप, हत्या, उत्पीड़न की घटनाएं साफ इशारा करती हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और प्रदेश बलात्कारियें का अड्डा बन चुका है। उन्होने कहाकि महिलाओं के साथ हो रही जघन्य हिंसा के मामले योगी सरकार में टॉप पर हैं। पिछले दिनों लखीमपुर में ही एक अबोध बच्ची के साथ दर्दनाक गैंगरेप और उसकी निर्मम हत्या हुई थी, जिसकी स्याही अभी सूख ही नहीं पायी थी कि लखीमपुर में फिर एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। पिछले दिनों आजमगढ़, गोरखपुर, सीतापुर और जालौन में हुई वीभत्स घटना में योगी सरकार ने पूरी तत्परता के साथ अपराधियों के साथ कार्यवाही नहीं की और उन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया जिसका दुष्परिणाम है कि लखीमपुर में एक छात्रा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार इस तरह की घटनाओं से यह साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह विफल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)