होम जेईई, नीट परीक्षा मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं सात राज्य

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 26, 2020 10:50 PM

जेईई, नीट परीक्षा मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं सात राज्य

जेईई, नीट परीक्षा मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं सात राज्य

जेईई, नीट परीक्षा मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं सात राज्य

गैर भाजपा शासित सात राज्यों ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार मेडिकल तथा इंजीनियरिंग में प्रवेध के लिए होने वाली नीट और जेईई परीक्षा के आयोजन को टाला नही गया तो केंद्र के इस निर्णय को उच्चतम न्ययालय में चुनौती दी जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई जिसमे इस मामले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने पर विचार विर्मश किया गया। कांग्रेस शासित तथा कांग्रेस समर्थित राज्यो के मुख्यमंत्रियों ने इस परीक्षा के आयोजन को कोविड-19 को देखते हुए छात्रों के साथ खिलवाड़ बताया और तत्काल इस पर रोक लगाने की केंद्र से मांग की।

बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिस्सा लिया।

सुश्री बनर्जी ने सभी राज्यो से परीक्षाओं के मसले पर मिलकर लड़ने का अनुरोध किया और कहा कि छात्रों के जीवन को खतरे में नही डाला जाना चहिये। कैप्टन सिंह ने कहा कि छात्रों के जीवन से खिलवाड़ की अनुमति नही दी जाएगी। श्री सोरेन ने उच्चतम न्यायालय जाने से पहले इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलने की सलाह दी। श्री बघेल ने भी राष्ट्रपति से मिलने और उच्चतम न्यायालय जाने का समर्थन किया। श्री ठाकरे कोरोना के बीच अमेरिका में स्कूल-कॉलेज खोलने से बनी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहा लगभग 97 हज़ार बच्चे संक्रमित हुए थे। ऐसी स्थिति हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)