होम संसद भवन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा कश्मीर युवक गिरफ्तार
संसद भवन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा कश्मीर युवक गिरफ्तार
संसद भवन के पास विजय चौक पर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक वह कश्मीर के बटगांव का रहने वाला है।
शक होने पर सीआरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया
बुधवार सुबह दस बजे सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल) के जवानों ने जब रोककर पूछताछ की, तब वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। शक होने पर सीआरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
डीसीपी ने कहा- पूछताछ में वह सही-सही नहीं बता रहा, दस्तावेज में उसकी अलग-अलग पहचान है
डीसीपी डॉ. ईश सिंघल का कहना है कि पूछताछ अभी पूरी नहीं हो पाई है। वह सही-सही नहीं बता रहा है कि विजय चौक के पास क्यों घूम रहा था। उसके पास से मिले दस्तावेज में अलग-अलग पहचान है। फिलहाल जांच जारी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।