होम पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ सुरक्षा परिषद में बेनकाब, भारत ने एक एक कर दिया करारा जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2020 10:53 PM

पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ सुरक्षा परिषद में बेनकाब, भारत ने एक एक कर दिया करारा जवाब

पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ सुरक्षा परिषद में बेनकाब, भारत ने एक एक कर दिया करारा जवाब

पाकिस्तान के 5 बड़े झूठ सुरक्षा परिषद में बेनकाब, भारत ने एक एक कर दिया करारा जवाब

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) की बैठक में आतंकवाद पर बयान देने के पाकिस्तान (Pakistan) के झूठे दावे के बारे में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को औपचारिक रूप से पत्र लिखा है. यह बैठक परिषद के गैर-सदस्य राष्ट्रों के लिए खुली नहीं थी. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत ने दावा किया था कि सुरक्षा परिषद (security council) की बैठक में पड़ोसी देश ने बयान दिया है. इसके बाद भारत ने सोमवार को पाकिस्तान की झूठ की फेहरिस्त का खुलासा किया. भारत ने अब संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से पत्र (Formal letter) लिखा है और पाकिस्तान के इस झूठे दावे (claims) के बारे में बात रखी है कि उसने परिषद में बयान दिया है. भारत ने सोमवार को पाकिस्तान (Pakistan) के दावे में कही गयी बातों को एक-एक करके मजबूती से खारिज किया था. पाकिस्तान के मिशन ने यह झूठा दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र (UN) में उसके राजदूत मुनीर अकरम ने आतंकवादी गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरों (Threats to international peace and security) पर महासचिव की रिपोर्ट पर सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान बयान दिया था. हालांकि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा पर खतरों को लेकर सुरक्षा परिषद (Security Council) की बैठक परिषद के गैर-सदस्य राष्ट्रों के लिए खुली नहीं थी. संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी (Germany) के मिशन ने बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें बैठक में केवल 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के राजदूतों (ambassdors) को देखा जा सकता है. पाकिस्तान सुरक्षा परिषद का सदस्य नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)