होम CM केजरीवाल के बाद अब BJP ने भी उठाई दिल्ली मेट्रो चलाने की मांग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 26, 2020 10:28 PM

CM केजरीवाल के बाद अब BJP ने भी उठाई दिल्ली मेट्रो चलाने की मांग

CM केजरीवाल के बाद अब BJP ने भी उठाई दिल्ली मेट्रो चलाने की मांग

CM केजरीवाल के बाद अब BJP ने भी उठाई दिल्ली मेट्रो चलाने की मांग

दिल्ली में मेट्रो सेवाओं के संचालन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी भाजपा एकमत हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब बीजेपी ने भी राजधानी में मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग की है. प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बुधवार को मिलकर दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो का संचालन शुरू करने का अनुरोध किया है. जिस पर मंत्री ने उन्हें इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है. प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया, " शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर हमने निवेदन किया है कि एसओपी गाइडलाइन के साथ दिल्ली की लाइफलाइन कही

जाने वाली मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करें. क्योंकि दिल्ली सरकार प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को चलाने में पूरी तरह विफल रही है. दिल्ली के लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द मेट्रो चलाने की मांग हमने की है."

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, " दिल्ली मेट्रो का संचालन एसओपी गाइडलाइंस के साथ किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को अगर सच में परिवहन व्यवस्था की चिंता होती तो उसे सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकारी बसों, स्कूल बसों, प्राइवेट ऑपरेटर की बसों का उपयोग कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें वास्तविकता में काम नहीं करना है. दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दिल्ली सरकार का पूरा ध्यान उत्तराखंड, पंजाब में जनाधार बढ़ाने पर है."

इससे पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार से मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक हो रही है. इस नाते मेट्रो सेवाओं को संचालित किया जा सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)