होम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, आज बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति को देंगे क्षमादान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2020 09:38 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, आज बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति को देंगे क्षमादान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, आज बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति को देंगे क्षमादान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, आज बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति को देंगे क्षमादान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति को क्षमादान प्रदान करेंगे। हालांकि यह व्यक्ति ना तो एडवर्ड स्नोडेन होंगे और ना ही पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन होंगे। अपने विशेष विमान एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।

बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति ने कहा था कि वह स्नोडेन को माफ किए जाने पर विचार कर रहे हैं। स्नोडेन ने वर्ष 2013 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा घरेलू और वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों से जुड़ी कुछ गोपनीय फाइलों को मीडिया को लीक कर दिया था।

पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन की बात करें तो उन्हें रूस के तत्कालीन राजदूत सर्गेई किसिलिक के साथ बातचीत के मामले में एफबीआइ के सामने दो बार झूठ बोलने का दोषी ठहराया जा चुका है। ट्रंप और उनके सहयोगियों के दबाव के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने फ्लिन के खिलाफ मामले को खारिज करने की मांग की है। पिछले महीने ट्रंप ने राष्ट्रपति को मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्त और सलाहकार रोजर स्टोन की सजा को माफ कर दिया था।

ट्रंप ने बिडेन को सुस्त कह कर चिढ़ाया था

वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति प्रत्याशी जो बिडेन और उपराष्ट्रपति प्रत्याशी कमला हैरिस पर लगातार हमला कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक बार फिर तंज कसते हुए कहा था कि मेरे पास हैरिस से ज्यादा भारतीयों का समर्थन है। वर्तमान में कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस के पिता जमैका से हैं, जबकि मां भारतीय हैं। वहीं, ट्रंप ने बिडेन को सुस्त कह कर चिढ़ाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)