होम अयोध्या में जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य

Alert Star Digital Team Aug 18, 2020 09:19 PM

अयोध्या में जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य

अयोध्या में जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य

अयोध्या में जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू होगा राम मंदिर निर्माण का कार्य

राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां तेजी के साथ शुरू की जा रही हैं. राम मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को रखी थी, अब जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होगा. हालांकि, ट्रस्ट के पदाधिकारी बरसात खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि मंदिर की जो बुनियाद है वो 200 फीट गहरी खोदी जानी है. ऐसे में बुनियाद में पानी न भर जाए, समस्या न हो इसको लेकर ट्रस्ट के सदस्य के साथ-साथ कार्यदाई संस्था एलएनटी बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.

 

इस दरमियान मंदिर के अंदर परिसर में छोटे-मोटे कार्य किए जा रहे हैं जिसमें जमीन की सफाई समतलीकरण और राम मंदिर परिसर में स्थित चबूतरे को हटाया जा रहा है. राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए राम भक्तों ने अपने खजाने खोल दिए हैं. कोई नगद रुपये दे रहा है तो कोई चांदी और सोने की शिला भगवान राम को समर्पित कर रहा है.

 

कुछ इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बड़े व्यवसाई ने राम मंदिर निर्माण में पोकलैंड मशीन राम जन्मभूमि भेजी है. ये मशीन दोपहर जन्मभूमि परिसर में पहुंची और इसे पूरे सम्मान के साथ राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाया गया है. राम मंदिर निर्माण के समय इस मशीन का उपयोग राम मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होगा. भोपाल से अयोध्या पहुंची पोकलैंड में भगवान राम का चित्र छपा है पोकलैंड का इस्तेमाल गहरी जमीन की खुदाई में होता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)