होम उत्तराखंड में मिले कोरोना संक्रमित 497 केस, 239 मरीज स्वस्थ भी हुए

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 18, 2020 09:25 PM

उत्तराखंड में मिले कोरोना संक्रमित 497 केस, 239 मरीज स्वस्थ भी हुए

उत्तराखंड में मिले कोरोना संक्रमित 497 केस, 239 मरीज स्वस्थ भी हुए

उत्तराखंड में मिले कोरोना संक्रमित 497 केस, 239 मरीज स्वस्थ भी हुए

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 497 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इस दौरान कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि 239 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किए गए। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12,961 और राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4,024 हो गई है।

 

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने मंगलवार शाम 8.30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य में अल्मोड़ा जिले में चार, बागेश्वर में 10, चंपावत में 22, देहरादून में 99, हरिद्वार में 68, नैनीताल में 98, पौड़ी में 39, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, टिहरी में 42, ऊधम सिंह नगर में 105 और उत्तरकाशी में आठ मरीजों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण मिला है। इस दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन सभी मरीजों की मौत एम्स (ऋषिकेश) में हुई। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 164 मरीजों की मौत हो चुकी है और 49 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही राज्य से बाहर जा चुके हैं।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 239 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इनमें अल्मोड़ा जिले के 10, चमोली के दो, देहरादून के 56, नैनीताल के 29, पौड़ी के छह, रुद्रप्रयाग के दो, टिहरी के 17 और ऊधम सिंह नगर के 117 मरीज हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 4,024 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 41, बागेश्वर में 34, चमोली में 75, चंपावत में 102, देहरादून में 572, हरिद्वार में 1,137, नैनीताल में 572, पौड़ी में 71, पिथौरागढ़ में 42, रुद्रप्रयाग में 60, टिहरी में 194, ऊधम सिंह नगर में 857 और उत्तरकाशी में 267 एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में आज 5,399 सैम्पल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 7,609 सैम्पल आज जांच के लिए भेजे भी गए हैं। राज्य में अबतक कुल 2,40,454 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 14,216 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। राज्य में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट औसत 30.90 दिन है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की औसत दर 67.31 प्रतिशत और अबतक जांचे गए सैम्पल के आधार पर कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों की औसत दर 5.11 प्रतिशत हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)