होम यूपी में एक और प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2020 09:34 PM

यूपी में एक और प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में एक और प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में एक और प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस अफसरों के तबादले

त्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। प्रतापगढ़ और मऊ के एसपी का तबादला कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संजीव त्यागी डीजीपी मुख्यालय से सम्बंध किये गए हैं। इसके साथ ही एसपी मऊ अनुराग आर्य को प्रतापगढ़ भेजा गया है। वहीं प्रतापगढ़ के एसपी मनोज़ सोनकर को एसपी मऊ बनाया गया है।

इससे पहले इसी हफ्ते यूपी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी सरकार द्वारा सूबे में तैनात 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। आगरा जीआरपी में तैनात 2007 बैच के IPS अधिकारी जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को बागपत पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में तैनात 2013 बैच के IPS अधिकारी गनेश पी. साहा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को मीरजापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को बदांयू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)