होम राज्य में तीन शिक्षण संस्थान और चार हजार से अधिक शिक्षकों के पद होंगे प्रादेशीकृत
राज्य में तीन शिक्षण संस्थान और चार हजार से अधिक शिक्षकों के पद होंगे प्रादेशीकृत
राज्य के शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के संबंध में कई घोषणाएं की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको देखते हुए भाजपा नीत गठबंधन सरकार हाल के दिनों में कई योजनाओं की घोषणा की है। मंगलवार को जनता भवन (असम सचिवालय) में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. विश्वशर्मा ने गत छह वर्ष के पश्चात राज्य सरकार ने कुल 355 विद्यालयों को प्रादेशीकृत किया गया है। इन विद्यालयों में 197 उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और 149 जूनियर कॉलेज शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 27 महाविद्यलायों को भी प्रादेशीकृत किया जाएगा।
उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के 3049 शिक्षकों की नौकरी को नियमित करने की बातें कहते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के अधीन 939 शिक्षकों की नौकरी को भी नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इन पदों को मंगलवार को अपना अनुमोदन दे दिया है। उन्होंने कहा कि 21 से 30 अगस्त के अंदर प्राथमिकी विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक के सभी शिक्षक एवं प्रोफेसरों को कोरोना टेस्ट कराना होगा। उन्होंने कहा कि एक सितम्बर से सभी शिक्षक एवं प्रोफेसरों को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करना अनिवार्य होगा। अगर कोई ड्यूटी ज्वाइन नहीं करता है तो उसका वेतन काटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी कब से आएंगे यह निर्णय केंद्र सरकार के निर्देश के बाद ही लिया जाएगा। 150 शिक्षकों को शामिल कर आगामी पांच सितम्बर को राज्यीय स्तर पर शिक्षक दिवस आयोजित किया जाएगा। वहीं 50 शिक्षकों को शामिल कर जिला स्तर पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी हिस्सा नहीं पाएंगे। कोरोना के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।