होम फिलीपीन में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत, कई इमारतों, सड़कों को नुकसान
फिलीपीन में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत, कई इमारतों, सड़कों को नुकसान
फिलीपीन में मंगलवार की सुबह आए भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा घायल हो गए. भूकंप के तेज झटके में कई इमारतों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के पृथक-वास के लिए इस्तेमाल हो रहे दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है.
तटवर्ती शहर कैटिएगेन में तीन मंजिला एक इमारत ढह गयी. मलबे में दबकर एक पूर्व पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. बचावकर्मी उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रहे हैं. आपदा बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मासबाते प्रांत में भूकंप से 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए .
नागरिक रक्षा कार्यालय ने बताया कि कैटिएगेन में दो इमारतों में कोरोना वायरस के संक्रमितों के लिए पृथक-वास की व्यवस्था की गयी थी. भूकंप में दोनों इमारतों को नुकसान पहुंचने के कारण एहतियात के तौर पर 100 से ज्यादा मरीजों को स्कूल के भवनों में स्थानांतरित किया गया.
मासबाते के प्रांतीय प्रशासक रिनो रेवालो ने कहा,'' लोगों को क्षतिग्रस्त मकानों में तुरंत लौटने से बचना चाहिए.''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।