होम वर्जीनिया में अमेरिकी वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर हमला, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
वर्जीनिया में अमेरिकी वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर हमला, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) के एक हेलीकॉप्टर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिसके चलते एक क्रू मेंबर जख्मी हो गया और हेलीकॉप्टर को वर्जीनिया (Virginia) में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस मामले की जांच FBI करेगी, जिसके एजेंट्स मनासस हवाई अड्डे के लिए रवाना हो चुके हैं.
UH-1N हेलिकॉप्टर एक नियमित ट्रेनिंग उड़ान पर था, जब उसपर गोली चली और पायलट दल को वर्जीनिया के एक हवाई अड्डे पर लैंडिंक करना पड़ा. हेलीकॉप्टर को जॉइंट बेस एंड्रयूज में 1 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन को सौंपा गया है, जहां राष्ट्रपति के विमान एयर फोर्स वन को भी रखा गया है.
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) इस घटना पर नजर बनाए हुए है. FBI ने कहा है कि हेलीकॉप्टर पर हमले की जानकारी मिलते ही स्पेशल एजेंट्स और ERT (Evidence Response Team) को मनासस हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनासस रीजनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर एक कॉल आया और उन्हें बताया गया कि एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ है.
एक और एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि जो क्रू मेंबर जख्मी हुआ है उसे एक स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है. हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर ही क्योंकि शूटिंग मामले में जांच शुरू हो गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।