होम स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में स्नाइपर्स, कैमरों से होगी लाल किले की पेट्रोलिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 10:52 PM

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में स्नाइपर्स, कैमरों से होगी लाल किले की पेट्रोलिंग

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में स्नाइपर्स, कैमरों से होगी लाल किले की पेट्रोलिंग

स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में स्नाइपर्स, कैमरों से होगी लाल किले की पेट्रोलिंग

जम्मू कश्मीर से धारा 370 (Article - 370) को निष्प्रभावी हुए एक साल पूरा होने के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास हुआ ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को सिक्योरिटी अलर्ट मिला है कि आतंकी देश के राष्ट्रीय पर्व में खलल डालने के लिए अपने खतरनाक मंसूबों को आसमान के जरिए अंजाम दे सकते हैं. लाल किले पर हमले के लिए एयरक्राफ्ट ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे में दिल्ली में होने जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आतंकी खतरे का साया पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा बड़ा है. इसके मद्देनजर तमाम सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ साइबर पेट्रोलिंग भी की जा रही है.

कोरोना आतंकी हमले की आशंका के बीच दोहरी चुनौती से निपट रहे सुरक्षाकर्मियों ने लाल किले पर चल रही तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. इस बार इस ध्वजारोहण समारोह का स्वरूप बदला होगा. सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर लाल किले में सब तैयारी की जा रही है. कुर्सियां 2 गज़ की दूरी पर लगाई जा रही है. चेकिंग पॉइंट पर सुरक्षाकर्मी पीपीई किट में नजर आएंगे. लाल किले पर ध्वजारोहण के समय प्रधानमंत्री के आसपास सुरक्षा घेरा बनाने वाले 300 कर्मियों को क्वॉरेंटाइन रखा गया है, ताकि वह हर तरह के इंफेक्शन से बचे रहें. दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमें पुरानी कार की खरीद फरोख्त में जुटे कारोबारियों पर नज़र रखी रही है, साथ ही गेस्ट हाउस, सायबर कैफे, होटल्स किरायेदारों की वेरिफिकेशन पर भी नज़र रखी जा रही है.

24 घंटे पहले ही सील हो जाएंगी दुकानें
लाल किले के आसपास दुकानों को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा. हर उस पॉइंट की आधुनिक मशीनों से जांच की जा रही है जहां विस्फोटक छुपाया जा सकता है. हर साल की तरह इस बार भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये हैं. हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हालात बहुत बदले है पुलिस अन्य तमाम एजेंसियों के लिए चुनौतिया भी बड़ी है. लाल किला के आसपास 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, आसपास के इलाके में मचान बनाये गए है, जहा से सुरक्षा कर्मी लोगों पर निगाह रख सकेंगे. लाल किले के 5 किलोमीटर के दायरे में हर ऊंची इमारत पर स्नाइपर्स एन्टी एयरक्राफ्ट गन तैनात की जाएगी. इसके साथ ही समरोह स्थल के आस पास तमाम मकान पुलिस की सुरक्षा में रहेंगे. वहां लोगों को पुलिस की मर्जी के अपने घरों की छतों पर जाने की भी इजाजत नहीं होगी.

5-7 किमी का इलाका ब्लॉक किया जाएगा

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)