होम पेंटिंग बेचने के कथित मामले में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, HC में याचिका दाखिल

Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 10:55 PM

पेंटिंग बेचने के कथित मामले में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, HC में याचिका दाखिल

पेंटिंग बेचने के कथित मामले में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, HC में याचिका दाखिल

पेंटिंग बेचने के कथित मामले में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, HC में याचिका दाखिल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के बीच 2 करोड़ रुपये की कथित डील को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान नाम के एक एनजीओ ने हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की है. फिलहाल, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राणा कपूर जेल में बंद हैं.

याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा कि एक पेंटिंग को 2010 में प्रियंका गांधी द्वारा राणा कपूर को 2 करोड़ रुपये में बेचे जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है. कोर्ट से इस पूरे मामले की जांच ईडी, सीबीआई गृह मंत्रालय द्वारा कराने की मांग की है. हालांकि, अभी तक दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से इस मामले की सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है.

याचिकाकर्ता ने कहा है कि मिलिंद देवड़ा ने एक मई 2010 को एक पत्र राणा कपूर को लिखा था, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा से एक पेंटिंग को खरीदने के लिए कहा गया था. याचिका में कहा गया है कि उसके बाद 3 जून 2010 को प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को पत्र लिखा था, जिसमें दो करोड़ रुपये चेक के माध्यम से प्राप्त होने की बात कही गई थी.

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस पूरे मामले में राणा कपूर के साथ प्रियंका गांधी मिलिंद देवड़ा को भी अभियुक्त बनाकर जांच एजेंसी को कार्रवाई करनी चाहिए. एनजीओ ने बताया कि इस मामले में उसने 12 जनवरी 2020 को सीबीआई, ईडी गृह मंत्रालय को राणा कपूर, प्रियंका गांधी वाड्रा मिलिंद देवड़ा के खिलाफ शिकायतें दी थीं.

याचिका में कहा गया है कि इस पेंटिंग की प्रोपराइटरशिप कांग्रेस पार्टी के पास थी, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानबूझकर इसे राणा कपूर को बेच दिया, जोकि पूरी तरह से गैरकानूनी था. याचिका में यह भी दावा किया गया है कि ये पेंटिंग पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा खरीदी गई थी.

याचिका में यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या सार्वजनिक धन अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये की डील की थी या फिर ये पैसा उनकी कंपनी या उनके खुद के पैसे से ये डील की गई, कोर्ट की ओर से इसकी भी जांच कराई जानी चाहिए.

कोर्ट से याचिका में यह भी मांग की गई है कि इस बात की जानकारी पीएमओ से मांगी जाए कि क्या एमएफ हुसैन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई इस तस्वीर का कोई रिकॉर्ड उसके पास मौजूद है या नहीं. इस पेंटिंग को प्रियंका गांधी क्या किसी तीसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार रखती थीं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)