होम आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के दो विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2020 08:15 PM

आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के दो विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के दो विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के दो विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

लखनऊ, 12 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा साक्षी आहूजा ने उच्च शिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया एवं कैनडा के दो विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा को आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आॅफ मेलबर्न एवं कैनडा के किंग्स यूनिवर्सिटी कालेज ने उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। साक्षी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है।

                सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट)ं एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)