होम डा. जगदीश गाँधी का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर
डा. जगदीश गाँधी का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर
लखनऊ, 12 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के स्वास्थ्य में पहले से काफी अधिक सुधार देखने को मिला है। आज सुबह उन्होंने बताया कि ‘मुझे आज पहली बार भूख लगी और मैंने काफी दिनों के बाद मन से भरपेट नाश्ता किया है’।ं डाक्टरों के मुताबिक डाॅ. गाँधी के दृढ़ आत्मबल के कारण उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है। डाॅ. गाँधी अति शीघ्र अपने कार्यालय आकर अपना काम संभालने के लिए उत्साहित हैं और बहुत ही सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संस्था के कामकाज के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।