होम सोना 238 रुपए की बढ़त के साथ 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 11, 2020 12:21 AM

सोना 238 रुपए की बढ़त के साथ 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

सोना 238 रुपए की बढ़त के साथ 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

सोना 238 रुपए की बढ़त के साथ 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को सोना 238 रुपए और सुधर कर 56,122 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछला भाव 55,884 रुपए प्रति 10 ग्राम था।चांदी भी 960 रुपए की तेजी के साथ 76,520 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जो पिछले कारोबारी सत्र में 75,560 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ''रुपये में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश्स लगा रहा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष अनुसंधानी नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका-चीन के गहराते तनाव और कोविड19 हालात के चलते सोने और चांदी को निवेश की सुरक्षित जगह माना जा रहा है। यही कारण है इनमें जोरदार तेजी है। पिछले सप्ता हर रोज सोने का भाव तेजी पर रहा। उनका मानना है कि निकट भविष्य में घरेलू बाजार में सोना घटबढ़ कर 54,700- 55,400 रुपए के बीच और विश्व बाजार में 2025-2050 डालर प्रति औंस के बीच रहेगा। शेयर बाजार में तेजी के अनुरूप सोमवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 74.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 2,035 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)