होम कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस ने सुरक्षा समीक्षा की मांग की
कश्मीर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस ने सुरक्षा समीक्षा की मांग की
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने घाटी में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की। कांग्रेस ने नये उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से हालात पर व्यापक रूप से नजर डालने और सुरक्षा के मामले में बदले की भावना को बदलने का आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में हाल ही में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता अब्दुल हमीद नजर की हत्या की घटना की ओर इशारा करते हुए केंद्र सरकार तथा केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन पर घाटी में राजनीति से जुड़े लोगों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाया।शर्मा ने कहा, राजनीतिक लोगों पर लगातार हमले अत्यंत निंदनीय हैं और आतंकियों की सोच को नाकाम करने के लिए उन्हें रोकना जरूरी है। नये उप राज्यपाल को राजनीतिक लोगों की सुरक्षा की तत्काल समीक्षा करनी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।