होम अर्जुन मुंडा बोले-बंगाल की ममता बनर्जी सरकार का रवैया आदिवासी विरोधी
अर्जुन मुंडा बोले-बंगाल की ममता बनर्जी सरकार का रवैया आदिवासी विरोधी
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के आदिवासी विरोधी रवैए के कारण बंगाल में आदिवासी समुदाय के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बंगाल में भाजपा की जनजातीय जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने आदिवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है लेकिन बंगाल सरकार इसको लेकर उदासीन है।
उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के जनजातीय मंत्री को कई बार पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि आदिवासी इलाकों में केंद्रीय योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वित किया जाए। केंद्र पैसे भी भेज रहा है लेकिन ममता सरकार राजनीति कर रही है। मुंडा ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल सरकार ने एम्फन तूफान से प्रभावित आदिवासियों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को कोई योजना अब तक नहीं भेजी। उन्होंने कहा कि मेरे मंत्रालय ने बंगाल सरकार को सुंदरवन के जनजातीय इलाके में एम्फन से प्रभावित आदिवासी समुदाय के पुनरुद्धार के लिए तत्काल प्रोजेक्ट भेजने का आग्रह किया था, लेकिन बंगाल ने कोई योजना नहीं भेजी। मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के आदिवासी और जनजातियों के विकास के लिए पैसे देने के लिए राजी है, लेकिन बंगाल सरकार कोई योजना ही नहीं भेज रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।