होम कर्नाटक के सभी स्कूलों में फिर से शुरू हुई ऑनलाइन क्लास

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 08:51 PM

कर्नाटक के सभी स्कूलों में फिर से शुरू हुई ऑनलाइन क्लास

कर्नाटक के सभी स्कूलों में फिर से शुरू हुई ऑनलाइन क्लास

कर्नाटक के सभी स्कूलों में फिर से शुरू हुई ऑनलाइन क्लास

कर्नाटक में 15 जून के दिए आदेश का पालन करते हुए सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य भर के स्कूलों में सभी वर्गों के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य भर के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली-दसवीं कक्षा से पढ़ने वाले अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए एक नया आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस प्रकोप के चलते राज्य में 25 मार्च से सभी स्कूल बंद है। राज्य शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने 10 जून को दिए आदेश में कहा था कि राज्य राज्य में प्राथमिक के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति नहीं होगी। शैक्षणिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समिति द्वारा  दी गई सिफारिश के बाद यह फैसला किया गया है।ताजा आदेश कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए मान्य होगा, जबतक कि विशेषज्ञ समिति ऑनलाइन शिक्षा पर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)