होम मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- चीन के मुद्दे पर भाजपा के साथ है बसपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 09:00 PM

मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- चीन के मुद्दे पर भाजपा के साथ है बसपा

मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- चीन के मुद्दे पर भाजपा के साथ है बसपा

 मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- चीन के मुद्दे पर भाजपा के साथ है बसपा

चीन के साथ सीमा पर विवाद के मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया। बसपा मुखिया ने साफ कहा कि चीन के मुद्दे पर हम भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ हैं। उन्होंने भले ही कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि चीन के मुद्दे पर कांग्रेस के लोग बेहूदी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आपसी तू-तू, मैं-मैं करने से चीन को लाभ मिलेगा। 

बसपा मुखिया मायावती ने लम्बे समय बाद एक न्यूज एजेंसी से वार्ता की। चीन की सीमा पर चल रहे तनाव के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि चीन के मुद्दे पर हम तो भाजपा सरकार के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के लोग बेहूदी बातें करते हैं। आपसी विवाद से चीन को फायदा मिलेगा। मायावती ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ हमने हमेशा देशहित के मुद्दों पर केंद्र सरकार का साथ दिया है। चीन के मुद्दे पर बसपा तो भाजपा की सरकार के साथ खड़ी है। मायावती ने कहा कि चीन के मुद्दे को लेकर देश में कांग्रेस व भाजपा के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है। अब तो इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है। इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)