होम साइबर फ्रॉड का शिकार हुए संजय बारु, ऑनलाइन शराब का दिया था ऑर्डर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 08:48 PM

साइबर फ्रॉड का शिकार हुए संजय बारु, ऑनलाइन शराब का दिया था ऑर्डर

साइबर फ्रॉड का शिकार हुए संजय बारु, ऑनलाइन शराब का दिया था ऑर्डर

साइबर फ्रॉड का शिकार हुए संजय बारु, ऑनलाइन शराब का दिया था ऑर्डर

 राजनीतिक कमेंटेटर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारु के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले 31वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 'La Cave Wines and Spirits' नामक एक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शराब का ऑर्डर दिया था और इसी क्रम में वे साइबर क्राइम के गिरफ्त में आ गए। इसके खिलाफ संजय बारु ने दक्षिणी दिल्ली स्थित हौज खास थाने में शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत के अनुसार, संजय बारु से 24 हजार रुपये इन साइबर ठगों ने ले लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि इस लॉकडाउन में उसके ग्रुप ने कुल 100 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ऑनलाइन ही सारे काम हो रहे हैं शराब की भी बिक्री ऑनलाइन जारी थी। इस दौरान साइबर क्राइम के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के दौरान कई फर्जी वेबसाइट चल रहे थे जिसके जरिए लोगों को ठगने का काम धड़ल्ले से हो रहा था। संजय बारु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया गया कि 2 जून को शराब खरीदने के उद्देश्य से संजय बारु को गूगल सर्च में एक ऑनलाइन वेबसाइट La Cave Wines and Spirits' दिखी जहां से उन्होंने नंबर लिया। फोन करने पर उनसे पहले लगभग 24 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया। लेकिन भुगतान करने के बाद ही फोन स्विच ऑफ हो गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)