होम भारत-चीन के बीच कल होगी कोर कमांडर स्तर की तीसरी बैठक
भारत-चीन के बीच कल होगी कोर कमांडर स्तर की तीसरी बैठक
पूर्वी लद्दाख के गलवन घाटी में हुए विवाद के बाद सीमा विवाद के मुद्दे पर कल लद्दाख के चुशूल में चीन से कोर कमांडर स्तर की तीसरी बैठक होगी। यह बैठक सुबह मंगलवार साढ़े 10 बजे से शुरू होगी। इससे पहले दो बैठक चीन के मोल्डो वाले हिस्से में हो चुकी है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, चुशूल भारत की तरफ बना बॉर्डर पर्सनेल मीटिंग (बीपीएम) प्वाइंट है। भारत की तरफ बैठक होने का यह मतलब है कि इस बार पहल भारत की तरफ से की गई और बैठक बुलाई है।
बातचीत के बाद भी हालात जस के तस
कोर कमांडर स्तर की 22 जून को हुई मीटिंग में भारत और चीन ने तय किया था कि गतिरोध खत्म होगा और धीरे-धीरे सैनिकों को एलएसी से पीछे किया जाएगा। इस पर कैसे आगे बढ़ना है, इस पर फिर बातचीत करने की सहमति बनी। लेकिन इसके बाद एक हफ्ता गुजरने के बाद भी एलएसी पर हालात जस के तस हैं। बातचीत के बाद भी चीन सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। चीनी सेना पैंगोंग एरिया में फिंगर- 4 से फिंगर-8 के बीच अपना निर्माण काम भी करती रही। पिछले दिनों यह भी जानकारी सामने आई थी कि तनाव कम करने के लिए अब भारत और चीन के बीच हर हफ्ते वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोर्डिनेशन स्तर की बातचीत होगी। यह बैठक वर्चुअल होगी, जिसमें भारतीय पक्ष से रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और भारतीय सेना समेत कई मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।