होम मप्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर घमासान
मप्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर घमासान
मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल का 30 जून को होने वाला संभावित विस्तार एक बार फिर टल गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और मंत्रिमंडल में सभी वर्गो में संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिन के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकातें की। इसके साथ ही वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी दो बार मिले। सोमवार शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शिवराज का मप्र लौटने का कार्यक्रम भी रद कर दिया गया। प्रधानमंत्री निवास से निकलकर मुख्यमंत्री चौहान पहले तो तोमर से मिले, फिर सीधे मध्य प्रदेश भवन पहुंच गए। जहां मौजूद मीडिया से भी उन्होंने बातचीत नहीं की और अपने कक्ष में चले गए। इस बीच पार्टी ने मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली बुला लिया। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश की सियासत में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।