होम भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी उपचुनाव जिताने की जिम्‍मेदारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 08:58 PM

भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी उपचुनाव जिताने की जिम्‍मेदारी

भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी उपचुनाव जिताने की जिम्‍मेदारी

भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी उपचुनाव जिताने की जिम्‍मेदारी

 गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जिताने के लिए भाजपा ने मंत्रियों को जिम्‍मेदारी सौंपी है। केंद्रीय आलाकमान से हरी झंडी मिलते ही नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। उधर, कांग्रेस का दावा है कि पार्टी नेता इन क्षेत्रों में एक सप्‍ताह से सक्रिय हैं। कांग्रेस के आठ विधायकों के इस्‍तीफा देने से यह सीटें खाली हुई हैं।

गुजरात भाजपा की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को गांधीनगर भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम हुई। इसमें उपचुनाव में जिताने के लिए हर सीट पर एक मंत्री व एक प्रदेश स्‍तर के नेता की नियुक्ति की गई। बैठक में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्‍तम रूपाला, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, भाजपा के संगठन महामंत्री वी सतीष, प्रदेश अध्यक्षजीतू भाई वाघाणी, गृह राज्‍यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसाणिया आदि शामिल हुए।

 

केंद्रीय आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर मंत्रीसमूह व प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें प्रत्‍याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि राज्‍यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर गत दिनों भाजपामें शामिल हुए पांच पूर्व विधायकों को भाजपा फिर मैदान में उतार सकती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता भरत पंड्या ने बताया कि पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरीव भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष भार्गव भट्ट उपचुनाव की पूर्व तैयारियां व प्रबंधन का काम देखेंगे। अबडासा सीट का प्रभारी शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा, लींबडी में कृषि मंत्री आरसी फलदू, करजण में प्रदीप सिंह जाडेजा, डांग में वनमंत्री गणपत सिंह वसावा, कपराडा में सहकार मंत्री ईश्‍वर सिंह पटेल, मोरबी ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल तथा गढडा सीट पर जलापूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया को प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

 

उधर, कांग्रेस महामंत्री नीशीत व्‍यास का कहना है कि राज्‍यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता इन सीटों पर सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के रणछोड़ नेताओं ने जो किया, उससे जनता को अवगत करा रहे हैं। व्‍यास का कहना है कि अब पार्टी के प्रति समर्पित कांग्रेस परिवार के लोगों को ही उपचुनाव में टिकट दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)