होम मध्य प्रदेश में एक और भाजपा विधायक को कोरोना
मध्य प्रदेश में एक और भाजपा विधायक को कोरोना
मध्य प्रदेश में भाजपा के एक विधायक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस महीने में भाजपा के दो और कांग्रेस के एक विधायक समेत कुल तीन एमएलए कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। रीवा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएस पांडे ने सोमवार को बताया कि रीवा जिले के एक विधायक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के तहत कोरोना से संक्रमित भाजपा के इस विधायक का सैंपल रविवार को लिया गया था।
हाल ही में मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक ओम प्रकाश सकलेचा (Om Prakash Saklecha) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित विधायक ने बताया कि वह 19 जून को राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक सकलेचा के निकट संपर्क में आए थे। विधायक सकलेचा के 20 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रिवा जिले के एमएलए ने भी खुद को अलग थलग कर लिया था।
रिपोर्टों में कहा गया था कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधानसभा में सकलेचा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) और नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) समेत कई भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में आए थे।
फिलहाल विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है और उन्हें अलग किया जा रहा है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस के एक विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। विधायक ने सूबे की विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान पीपीई सूट पहनकर वोट डाला था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।