होम राज्यपाल राहत कोष के उद्देश्यों का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता: कलराज मिश्र
राज्यपाल राहत कोष के उद्देश्यों का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता: कलराज मिश्र
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल राहत कोष के उद्देश्यों को विस्तारित करने की आवश्यकता है। इससे लोगों की मदद करने का दायरा बढ़ेगा, साथ ही कोष में लोग स्वेच्छा से राशि दान करने के लिए प्रेरित भी हो सकेंगे। मिश्र ने बुधवार को राज्यपाल राहत कोष की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस कोष का दायरा बढ़ाकर अब अकाल, बाढ़, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता, महामारी में औषधि व उपकरण के लिये सहायता, गंभीर रोगी को इलाज के लिये एक मुश्त सहायता, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को गंभीर बीमारी में सहायता, विपदा ग्रस्त स्थितियों में असहाय बालक-बालिकाओं की चिकित्सा, भोजन व रख-रखाव में सहायता और किसानों को आपदा काल यथा सूखा, अतिवृष्टि और ट्ड्डियों के द्वारा फसल नुकसान में सहायता के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।