होम पूर्व सीएम कमल नाथ छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को छह करोड़ की एमआरआई मशीन करेंगे दान
पूर्व सीएम कमल नाथ छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को छह करोड़ की एमआरआई मशीन करेंगे दान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए छह करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन दान करने की घोषणा की है। यह मशीन जल्द ही दिल्ली से मंगाकर कॉलेज प्रबंधन को सौंप दी जाएगी।
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज को महेंद्र नाथ ट्रस्ट की ओर से सौगात
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पिता स्व. महेंद्र नाथ के नाम से संचालित ट्रस्ट द्वारा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की यह मशीन दान करने का स्वीकृति पत्र कॉलेज प्रबंधन को सौंपा है। इस मशीन को दिल्ली से मंगाकर जल्द ही मेडिकल कॉलेज में स्थापित कर दिया जाएगा। मशीन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कमल नाथ व उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के प्रति आभार जताया
बता दें कि छिंदवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से ही यहां एमआरआई मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कॉलेज प्रबंधन ने मशीन दान करने के लिए कमल नाथ व उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के प्रति आभार जताया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।