होम रवीश कुमार होंगे फिनलैंड में भारत के नए राजदूत, फिनलैंड व भारत में मजबूत व्यापारिक संबंध हैं
रवीश कुमार होंगे फिनलैंड में भारत के नए राजदूत, फिनलैंड व भारत में मजबूत व्यापारिक संबंध हैं
अनुभवी राजनयिक और विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।
रवीश कुमार वाणी राव की जगह लेंगे
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रवीश कुमार के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। वह वाणी राव की जगह लेंगे। यूरोपीय देश फिनलैंड व भारत में मजबूत द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध हैं। करीब 35 भारतीय कंपनियों ने फिनलैंड के आइटी, स्वास्थ्य, हॉस्पिटैलिटी और ऑटोमोटिव सेक्टर में निवेश किया है, जबकि फिनलैंड की लगभग 100 कंपनियां भारत में ऊर्जा, कपड़ा, पावर प्लांट और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में काम कर रही हैं।
रवीश ने बालाकोट स्ट्राइक, एनआरसी जैसे मुद्दों पर भारत के पक्ष को विश्व के सामने मजबूती से रखा
1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रवीश कुमार जुलाई 2017 से अप्रैल 2020 तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे। इस दौरान उन्होंने बालाकोट स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और नेशनल रजिस्टर जैसे मुद्दों पर भारत के पक्ष को दुनिया के सामने मजबूती से रखा।
रवीश कुमार ने 25 साल के करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई
इससे पहले वह फ्रैंकफर्ट में भारतीय महावाणिज्य दूत थे। वह जकार्ता में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन भी रह चुके हैं। 25 साल के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।