होम चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस की मांग- सच बताए सरकार
चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस की मांग- सच बताए सरकार
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार देश को सच्चाई बताए और जनता एवं राजनीतिक दलों को विश्वास में लें। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस मामले में सरकार जो भी नीति अपनाएगी, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार से कहना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं। आप चीन को लेकर कोई भी नीति अपनाएंगे, चाहे वह आक्रामक नीति होगी या फिर बातचीत की नीति होगी, हम आपके साथ खड़े रहेंगे। लेकिन आप तथ्य को छिपाते रहेंगे, तोड़ते-मरोड़ते रहेंगे तो हम सवाल पूछते रहेंगे।’’सिंघवी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद कहा कि भारत जिसे अपना क्षेत्र मानता है कि उसमें चीन के सैनिक अच्छी खासी संख्या में आ गए हैं और भारत ने स्थिति से नि़टपने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात को छिपाने और देश को बरगलाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से अजीबो-गरीब स्पष्टीकरण दिया गया कि मंत्री का बयान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़ी अलग-अलग धारणाओं के बारे में था और उनकी बात को इस तरह से पेश किया गया मानों चीन की सेना हमारे क्षेत्र में हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तथ्यों को छिपाना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के सामने सच बताना चाहिए और राजनीतिक दलों, खासकर मुख्य विपक्षी पार्टी को विश्वास में लेना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।