होम PoK में बौद्ध धरोहर को नुकसान, भारत ने दी पाक को चेतावनी- खाली करो अवैध कब्जा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 3, 2020 07:28 PM

PoK में बौद्ध धरोहर को नुकसान, भारत ने दी पाक को चेतावनी- खाली करो अवैध कब्जा

PoK में बौद्ध धरोहर को नुकसान, भारत ने दी पाक को चेतावनी- खाली करो अवैध कब्जा

PoK में बौद्ध धरोहर को नुकसान, भारत ने दी पाक को चेतावनी- खाली करो अवैध कब्जा

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बौद्ध पुरातात्विक स्थलों की तोड़फोड़, उन्हें विकृत करने और उन्हें बर्बाद करने की खबरों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, 'हमने पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र 'गिलगित-बाल्टिस्तान'के इलाके में स्थित अमूल्य भारतीय बौद्ध धरोहर की तोड़फोड़, उन्हें विकृत करने और उन्हें बर्बाद करने की रिपोर्ट पर गंभीर चिंता जताई है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि बौद्ध प्रतीकों को नष्ट किया जा रहा है और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों में धार्मिकता और सांस्कृतिक अधिकारों और स्वतंत्रता को बर्बरता से कुचला जा रहा है. इस तरह की बड़ी गतिविधियां, जो प्राचीन सभ्यताओं और सांस्कृति की विरासत के लिए अवमानना ​​प्रदर्शित करती हैं, अत्यंत निंदनीय हैं.

भारत की दो टूक- तुरंत सभी अवैध कब्जे वाले इलाकों को खाली करे पाक
हमने इस अमूल्य पुरातात्विक धरोहर को पुनर्स्थापित करने और इसे संरक्षित करने के लिए इसके विशेषज्ञों के इस क्षेत्र में तत्काल जाने देने की मांग की है.हमने एक बार फिर पाकिस्तान से सभी अवैध कब्जे वाले इलाकों को तुरंत खाली करने और वहां रहने वाले लोगों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकारों का घोर उल्लंघन बंद करने का आह्वान किया है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)