होम हालात थोड़ा सामान्य होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार करेंगे : पुरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2020 07:30 PM

हालात थोड़ा सामान्य होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार करेंगे : पुरी

हालात थोड़ा सामान्य होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार करेंगे : पुरी

हालात थोड़ा सामान्य होते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार करेंगे : पुरी

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि जैसे ही कोविड-19 से थोड़ी स्थिति सामान्य होती है और लोगों को उससे खतरा नहीं रहता है वैसे ही केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर विचार करेगी।

पुरी ने एक के बाद एक किए ट्वीट में यह भी कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि कौन देश अपने यहां बाहर से लोगों को आने की अनुमति देता है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन विमानों से लोग उस देश में जा सकते हैं जहां किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी।

पुरी ने बताया कि छह मई के बाद से अब तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न देशों से 312 उड़ानों के जरिए 57,000 नागरिकों को निकाला गया है। अब तक दूसरे देशों को गई 314 उड़ानों से 13 हजार से अधिक भारतीय नागरिक, अनिवासी भारतीय और विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकता (ओसीआइ) कार्ड धारक देश से बाहर गए।

लॉकडाउन के चलते करीब दो महीने बाद 25 मई को घरेलू उड़ान सेवा शुरू हुई थी। इसके लिए कई तरह के सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं। हवाई अड्डे पर प्रवेश से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग होती है और उनके सामान को भी सैनिटाइज किया जाता है।

एक जून से लॉकडाउन में बहुत हद तक छूट दे दी गई है। नागरिक से लेकर कारोबारी गतिविधियों में रियायत दी गई है। संक्रमण से बचने के लिए कुछ उपायों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं एयर इंडिया पायलट यूनियन ने विमानन नियामक डीजीसीए को सुझाव दिया है कि जिन कोविड-पॉजिटिव पायलटों को 14 दिनों से ज्यादा समय तक काम से अलग रखा गया है उन्हें मान्य चिकित्सकीय जांचकर्ता द्वारा निगेटिव घोषित किए जाने के बाद अनुमति दी जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)