होम उत्तराखंड में एक जून से पहले की तरह खुलेंगे सरकारी कार्यालय

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 29, 2020 08:05 PM

उत्तराखंड में एक जून से पहले की तरह खुलेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तराखंड में एक जून से पहले की तरह खुलेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तराखंड में एक जून से पहले की तरह खुलेंगे सरकारी कार्यालय

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य सचिवालय तथा विधानसभा सहित अपने सभी शासकीय कार्यालयों को एक जून से लॉकडाउन से पहले की तरह खोलने का निर्णय किया है। प्रदेश के प्रभारी सचिव, पंकज कुमार पांडे द्वारा यहां इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि एक जून से प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय लॉकडाउन से पूर्व की भांति प्रात: 10 से पांच बजे तक तथा राज्य सचिवालय और राज्य विधानसभा जैसे पांच दिवसीय कार्यालय प्रात: 9:30 से छह बजे तक खोले जाएंगे।आदेश के अनुसार, इस दौरान समूह क और समूह ख (क्लास वन और क्लास टू) के अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत तथा समूह ग और घ (क्लास थ्री और क्लास फोर) के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत रहेगी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को ही सरकार ने प्रदेश में बाजार खुलने के समय में भी वृद्धि की थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाजार खुलने के समय को बढ़ाते हुए सुबह सात बजे से शाम सात बजे करने का निर्णय लिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)