होम सिर्फ कुछ घंटों का मेहमान है गर्मी का मौसम, जून से मानसून की सुहानी दस्तक
सिर्फ कुछ घंटों का मेहमान है गर्मी का मौसम, जून से मानसून की सुहानी दस्तक
चिलचिलाती गर्मी (summer heat) ने कुछ ही वक्त में तापमान (temprature) के सालों पुराने रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिर्फ 24 घंटों में ही मौसम की गर्मी निकल जाएगी। मौसम विभाग (weather forecast) ने दावा किया है कि इस साल मानसून बिलकुल वक्त पर आने की उम्मीद है। लिहाजा बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात से केरल में एक जून से मानसून की दस्तक हो सकती है। ऐसे में मई के खत्म होने से पहले ही भारत के सभी राज्यो में भरपूर बरसात होने की उम्मीद है।गुरुवार से लगी सावन की झड़ियां, मानसून की दस्तक
गुरुवार को तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी को कम किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटों मेंही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत में बारिश के अलावा तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की गणना की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।