होम CBSE ने किया सावधान, नंबर बढ़ाने के लिए आ रही हैं फेक कॉल्स
CBSE ने किया सावधान, नंबर बढ़ाने के लिए आ रही हैं फेक कॉल्स
सीबीएसई बोर्ड ने एक नया नोटिस निकालकर स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को सावधान किया है कि नंबर बढ़ाने के लिये आ रहीं फेक कॉल्स के चक्कर में न फंसें. दरअसल आजकल कुछ लोग सीबीएसई के अधिकारी बनकर स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को फोन कर रहे हैं. इन कॉल्स में कुछ पैसों के बदले परीक्षा में अंक बढ़ाने की बात की जाती है. सच तो यह है कि सीबीएसई या कोई भी ऐसा बोर्ड कभी ऐसी नहीं कर सकता.
यह काम कुछ शरारती तत्वों का होता है जो माहौल का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. आजकल ऐसे ही कोरोना और लॉकडाउन की वजह से स्टूडेंट्स बहुत स्ट्रेस में हैं. कभी परीक्षायें कैंसिल हो रही हैं, कभी परिणामों में देरी हो रही है. ऐसे में मौके का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व स्टूडेंट्स के स्ट्रेस का फायदा उठाना चाहते हैं. हालांकि सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि उनका कोई भी अधिकारी ऐसे किसी भी कार्य में लिप्त नहीं है और जिसके भी पास ऐसी कॉल आये वह तुरंत पुलिस से इसकी शिकायत करे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।