होम मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 29, 2020 07:46 PM

मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

कोरोना काल में बंदरों ने मेरठ प्रशसान को संकट में डाल दिया है. जहां बंदर मेडिकल कॉलेज के अंदर से कोरोना के जांच का सैंपल छीनकर भाग गए हैं. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में बंदरों का किस हद तक खौफ हैं कि जांच के सैंपल भी सुरक्षित नहीं हैं. बताया जा रहा है कि बंदरों ने जांच सैंपल पर झपट्टा मारा और उसे लेकर रफू-चक्कर हो गए. जब तक की लैब टेक्नीशियन कुछ समझ पाता, बंदर सैंपल लेकर पेड़ के ऊपर चढ़कर सैंपल को ही चखने लग गया.


 

कोरोना संकट काल में शासन-प्रशासन को तमाम चुनौतियों से सामना करना पड़ रहा है. कोरोना के संक्रमण साइकिल तोड़ने से लेकर संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट टेसिंग जैसी तमाम चुनौतियों से निपटा जा रहा है, लेकिन मेरठ के मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए बंदर भी एक बड़ी चुनौती बन गए हैं. मेडिकल कॉलेज में बंदर लगातार मरीजों, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को परेशान कर रहे हैं.

और तो और मेडिकल कॉलेज में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बंदरों ने एक लैब टेक्नीशियन से जांच के लिए गए सैंपल को ही छीन लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का बयान सामने आया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि जो सैंपल बंदर ले गए हैं, वो कोरोना के थ्रोट के सैंपल नहीं हैं, बल्कि कोरोना के मरीजों के जो अन्य टेस्ट होते हैं, उनके सैंपल हैं. वहीं, जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या ऐसी स्थिति में बंदरों में भी कोरोना हो सकता है. इस पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि अभी कोई साइंटिफिक रिसर्च नहीं है कि बंदरों को कोरोना हुआ हो.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)