होम बंगाल में एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति: ममता बनर्जी

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 29, 2020 08:03 PM

बंगाल में एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति: ममता बनर्जी

बंगाल में एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति: ममता बनर्जी

बंगाल में एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति: ममता बनर्जी

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाबंदियों में एक जून से कई छूट देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों के बड़ी तादाद में आने के चलते राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ममता ने कहा कि एक जून से धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं और सरकारी एवं निजी कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की इजाजत होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उनकी सरकार से परामर्श किये बगैर, बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को राज्य में वापस लाये जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से रेलवे की आलोचना कर रही हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन किये बगैर किया जा रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘क्या भारतीय रेल श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बजाय ‘कोरोना एक्सप्रेस’ ट्रेनें चला रही है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिये और अधिक ट्रेन क्यों नहीं चलाई जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)